शेयर मंथन में खोजें

5100 पर टिका है काँटा

चेतन शर्मा, सलाहकार संपादक, ज़ी बिजनेस

बाजार की ना टूटे लड़ी
सौदा कर ले घड़ी दो घड़ी
लंबे लंबे निवेश को छोड़ो
मुनाफा उठा लो अभी

सौदा कर लो
घड़ी दो घड़ी
हर एक बाजार में
दिख रहे हैं ग्रीन शूट्स
रंग हो रहे ग्रीन
और ऊपर जा रहे हैं शूट
ल्योंडेल बेसेल की
खरीदारी की उम्मीद पर
कइयों ने कल
रिलायंस का शेयर खरीदा
सेबी के नोटिस का
क्या होगा असर
जवाब इसका
नहीं है सीधा
कर्नाटक में इस्पात प्लांट में
लक्ष्मी मित्तल लगायेंगे
30,000 करोड़ की लक्ष्मी
प्रधानमंत्री ने अमेरिका जाकर
डॉलर के वापस
चढ़ने पर दिया जोर
सोने ने किया
18000 को पार
और यदि नहीं चढ़ा डॉलर
तो दिखा सकता है 20,000
निफ्टी फिर आ गया
5100 के ऊपर
अब तो काफी पास
आ गया है
इस साल का शिखर

(शेयर मंथन, 24 नवंबर 2009)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!