शेयर मंथन में खोजें

प्रधानमंत्री मोदी ने की 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 12 मई को रात आठ बजे के अपने संबोधन में अर्थव्यवस्था को सँभालने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के विशाल आर्थिक पैकेज की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 12 मई को रात आठ बजे के अपने संबोधन में अर्थव्यवस्था को सँभालने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के विशाल आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। यह राशि देश की जीडीपी के लगभग 10% के बराबर है। इस घोषणा के तुरंत बाद सिंगापुर के बाजार में एसजीएक्स निफ्टी में एकदम से तेज उछाल आ गयी। यह माना जा रहा है कि इस घोषणा से पैदा उत्साह के चलते बुधवार 13 मई को भारतीय शेयर बाजार एक बड़ी उछाल के साथ ही खुलेगा। इस आर्थिक पैकेज के असर और शेयर बाजार की प्रतिक्रिया पर देखें आनंद राठी फाइनेंशियल के वाइस चेयरमैन प्रदीप गुप्ता और वरिष्ठ पत्रकार मधुरेंद्र सिन्हा से यह बातचीत।


(शेयर मंथन, 12 मई 2020)
#PMModi #EconomicPackage #20LakhCrorePackage #Economy #Lockdown #Coronavirus

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख