गेल इंडिया के लाभ में 59% की गिरावट
तेल-गैस क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गेल इंडिया के लाभ में 59% की गिरावट आयी है। कंपनी का लाभ अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 253.36 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में कंपनी का लाभ 621.32 करोड़ रुपये था। हालांकि इस अवधि में कंपनी की आमदनी में बढ़ोतरी हुई है। साल 2008 की दिसंबर तिमाही में कंपनी को 6046.81 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में कंपनी की आय 4483.15 करोड़ रुपये रही थी।
Select a news topic from the list below, then select a news article to read.
स्टील क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा स्टील के लाभ में 56% की कमी आयी है। कंपनी का लाभ अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 466.24 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में कंपनी का लाभ 1068.58 करोड़ रुपये था। इस अवधि में कंपनी की आमदनी में भी कमी आयी है। साल 2008 की दिसंबर तिमाही में कंपनी को 4810.63 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में कंपनी की आय 5020.97 करोड़ रुपये रही थी।