शेयर मंथन में खोजें

भारतीय शेयर बाजार में बढ़त कायम

भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन आज बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 253 अंकों की मजबूती के साथ 9,257 पर रहा। निफ्टी 78 अंकों की बढ़त के साथ 2,849 पर बंद हुआ। मिलेजुले वैश्विक संकेतों के मद्देनजर भारतीय शेयर बाजार बुधवार की सुबह बढ़त के साथ खुले। बाजार में बढ़त का सिलसिला दिनभर जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 2.8% की उछाल के साथ बंद हुआ। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 1.64% और बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 1.18% की मजबूती आयी। रियल्टी सूचकांक में 6.2%, धातु सूचकांक में 4.4%, बैंकिंग सूचकांक में 3.8%, तेल-गैस सूचकांक में 3.8%, पीएसयू सूचकांक में 3.1%, कैपिटल गुड्स सूचकांक में 3%, आईटी सूचकांक में 2.5% और एफएमसीजी सूचकांक में 2.4% की उछाल आयी। आज टीईसीके, पावर,ऑटो और हेल्थकेयर सूचकांक में भी मजबूती आयी।

यदि सेंसेक्स के शेयरों की बात करें, तो  रैनबैक्सी लेबोरेटरीज में 7.6%, आईसीआईसीआई बैंक में 7%, डीएलएफ में  6.6%, लार्सन एंड टुब्रो में 5%, टाटा मोटर्स में 4.6%, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 4.2% और एचडीएफसी में  4% की तेजी आयी। रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो, ओएनजीसी, रिलायंस इन्फ्रा, आईटीसी, इन्फोसिस, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक,हिंदुस्तान यूनिलीवर, जयप्रकाश एसोसिएट्स, एसीसी, एसबीआई और टाटा पावर में 1% से अधिक की  मजबूती आयी। आज मारुति सुजुकी में 3.1%,  रिलायंस कम्युनिकेशंस में 3% और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 0.41% की कमजोरी आयी।

रियल्टी  सूचकांक में 6.2% की मजबूती आयी। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा उछाल यूनिटेक में रही, जो कि 3.60 रुपये या 13% की मजबूती के साथ 30..85 रुपये पर रहा। इंडियाबुल्स रियल में 9.4%, डीएलएफ में 6.6%, एचडीआईएल में 6%, ऑर्बिट कॉर्पोरेशन में 5.3%, पार्श्वनाथ डेवलपर्स में 4.9% और अंसल इन्फ्रा में 4.9% की मजबूती आयी।

धातु  सूचकांक में 4.4% की तेजी आयी। इस क्षेत्र में एनएमडीसी में 16%, वेलस्पन गुजरात में 10.9%, सेसा गोवा में 10.8%, सेल में 9.7%, जिंदल स्टील में 5.6%, जेएसडब्लू स्टील में 5.4% और नेशनल एल्युमिनियम में 3.9% की मजबूती आयी।

बैंकिंग सूचकांक में 3.8% की मजबूती आयी। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा उछाल ऐक्सिस बैंक में रही, जो कि 28.60 रुपये या 7.2% की मजबूती के साथ 423..10 रुपये पर रहा। आईसीआईसीआई बैंक में 7%, कोटेक महिंद्रा बैंक में 5.9%, बैंक ऑफ इंडिया में 3.3%, कर्नाटक बैंक में 3%, यस बैंक में 2.7% और एचडीएफसी बैंक में 2.6% की मजबूती आयी।

तेल और गैस  सूचकांक में 3.8% की बढ़त रही। इस क्षेत्र में  रिलायंस पेट्रोलियम में 7.9%, कैर्न इंडिया में 7%, गेल में 6.6%, एस्सार ऑयल में 5.6%, और  रिलायंस इंडस्ट्रीज में 3.7% की उछाल आयी।

आईटी सूचकांक में 2.5% की मजबूती रही। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा बढ़त ऐपटेक में रही, जो कि 2.85 रुपये या 3.9% की मजबूती के साथ 75.85 रुपये पर रहा। टेक महिंद्रा में 3.7%, विप्रो में 3.6%, फाइनेंशियल टेक्नॉलॉजीज में 3.4%, रोल्टा इंडिया में 2.7% और इन्फोसिस में 2.7% की मजबूती आयी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख