शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी के शेयर में गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में मारुति सुजुकी के शेयर भाव में कमजोरी दिख रही है। आज के कारोबार में एक समय 512.10 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर 2.23 बजे 3.67% की कमजोरी के साथ 517.75 रुपये पर है। गौरतलब है कि देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी कारों के विभिन्न मॉडलों की कीमतों में 10,000 रुपये तक की बढ़ोतरी का फैसला किया है।

मारुति सुजुकी ने साल 2008 के दौरान टेलीविजन और प्रिंट विज्ञापनों पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किये हैं। इस तरह साल 2007 की ही तरह बीते साल भी कंपनी ने तीसरी सबसे बड़ी विज्ञापनदाता का दर्जा बरकरार रखा है। याद रहे कि मारुति सुजुकी की बिक्री में दिसंबर 2008 में 10% की गिरावट आयी है। दिसंबर 2007 में 62,515 कारों की बिक्री करने वाली कंपनी दिसंबर 2008 में 56,293 कारें ही बेच सकी थी। मारुति सुजुकी की ए-1 सेगमेंट कारों की बिक्री में इस दौरान करीब 60% की गिरावट दर्ज की गयी। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!