एनएमडीसी के लाभ में 47% की वृद्धि, शेयर चढ़े
एनएमडीसी के लाभ में 47% की वृद्धि हुई है। कंपनी का लाभ अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 1424.95 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह 968.22 करोड़ रुपये था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज दोपहर 2.11 बजे कंपनी का शेयर भाव 7.9% की बढ़त के साथ 158.80 रुपये पर है।
Select a news topic from the list below, then select a news article to read.
धातु क्षेत्र की दिग्गज कंपनी जेएसडब्लू स्टील को अक्टूबर-दिसंबर,2008 की तिमाही में 127.5 करोड़ का घाटा हुआ है। कंपनी को अक्टूबर-दिसंबर, 2007 की इसी तिमाही में कंपनी को 355.37 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज दोपहर 1.57 बजे कंपनी का शेयर भाव 3.9% की कमजोरी के साथ 186.40 रुपये पर है, हालाँकि आज के कारोबार में यह 178.00 रुपये के निचले स्तर तक चला गया था।
मेतास इन्फ्रा के शेयरों में गिरावट का क्रम रुकने का नाम नहीं ले रहा है, हालाँकि विभिन्न समाचार माध्यमों में इस आशय की खबर है कि दक्षिणी रेल ने मेतास को दिये गये 250 करोड़ रुपये से अधिक के ठेकों को जारी रखने का फैसला किया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में भी मेतास इन्फ्रा के शेयर ने लोअर सर्किट छू लिया है। इस तरह यह अब तक लगातार चौदह कारोबारी सत्रों में लोअर सर्किट छू चुका है। बीएसई में आज बुधवार के कारोबार में मेतास इन्फ्रा के शेयर का भाव करीब 5% गिर कर 81.85 रुपये तक चला गया। गौरतलब है कि इससे पहले खबर आयी थी कि महाराष्ट्र सरकार ने मेतास इन्फ्रा को दिये गये करीब 480 करोड़ रुपये के ठेकों को रद्द कर दिया है।