शेयर मंथन में खोजें

इंडिया सीमेंट्स का मुनाफा 51.27% घटा, शेयर गिरे

इंडिया सीमेंट्स के मुनाफे में 51.27% की कमी आयी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर भाव 93.20 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद दोपहर 12.48 बजे 6% की गिरावट के साथ 93.70 रुपये पर है। कंपनी द्वारा बीएसई को दी गयी विज्ञप्ति के अनुसार कंपनी का लाभ अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 61.91 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में कंपनी का लाभ 127.05 करोड़ रुपये था। हालाँकि इस दौरान इंडिया सीमेंट्स की आय में बढ़ोतरी हुई है।

 दिसंबर 2008 में खत्म तिमाही में कंपनी की आय 877.78 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह 855.74 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख