शेयर मंथन में खोजें

सत्यम के शेयर में उछाल का सिलसिला जारी

satyam computerबॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के आज के कारोबार में भी सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के शेयर भाव में बढ़त का रुख है। दिन के कारोबार में एक समय 55.15 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव सुबह 11.47 बजे करीब 10% की बढ़त के साथ 51.80 रुपये पर है। कल सत्यम के निदेशक बोर्ड ने गोल्डमैन सैक्स और एवेंडस को विभिन्न रणनीतिक विकल्पों की तलाश करने के लिए निवेश बैंकर नियुक्त करने का ऐलान किया था। कंपनी ने इन्हें रणनीतिक निवेशक की तलाश करने, इच्छुक निवेशकों से आशय-पत्र (एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट) हासिल करने और इस प्रक्रिया के बारे में उचित पारदर्शी तरीका अपनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही एलएंडटी की ओर से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि सत्यम में इसकी हिस्सेदारी और भी बढ़ सकती है। 

गौरतलब है कि पिछले शुक्रवार को लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने सत्यम के 8% से कुछ ज्यादा शेयर खरीद कर कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 12% कर ली थी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख