मैरिको का लाभ 28% बढ़ा, शेयर चढ़े
मैरिको के लाभ में अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 28% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का लाभ कारोबारी साल 2007 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के 40.24 करोड़ रुपये की तुलना में 31 दिसंबर 2008 को खत्म तिमाही में बढ़ कर 51.71 करोड़ रुपये हो गया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज दोपहर 2.23 बजे मैरिको का शेयर भाव 1.68% की मजबूती के साथ 57.50 रुपये पर था।
Select a news topic from the list below, then select a news article to read.