पैकेज अच्छा है, पर थोड़ा है
गुल टेकचंदानी, निवेश सलाहकार
सरकार का आर्थिक पैकेज सही दिशा में है, लेकिन इसकी मात्रा पर बहस हो सकती है। मेरा मानना है कि यह काफी कम है। शायद सरकार को उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) में ज्यादा कटौती करनी चाहिए थी।
Select a news topic from the list below, then select a news article to read. सरकार का आर्थिक पैकेज सही दिशा में है, लेकिन इसकी मात्रा पर बहस हो सकती है। मेरा मानना है कि यह काफी कम है। शायद सरकार को उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) में ज्यादा कटौती करनी चाहिए थी।
शुक्रवार को बेहद कमजोर शुरुआत करने के बाद अमेरिकी शेयर बाजारों ने काफी तेज वापसी की और आखिरकार डॉव जोंस में 3% की मजबूती रही। आज सुबह एशियाई बाजारों में भी जबरदस्त तेजी का रुख है।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शनिवार को रेपो और रिवर्स रेपो दर में 1-1% की कमी करने की घोषणा की। रेपो दर 7.5% से घटकर 6.5% और रिवर्स रेपो दर 6% से घटकर 5% हो गयी है। लेकिन एसएलआर और सीआरआर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 265 अंक यानी 2.87% की कमजोरी के साथ 8,965 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 74 अंक यानी 2.64% की कमी के साथ 2714 पर बंद हुआ। शुक्रवार सुबह भारतीय शेयर बाजारों पर अमेरिकी और यूरोपीय शेयर बाजारों की गिरावट का असर दिखा और यह गिरावट के साथ खुले। आज सबसे ज्यादा गिरावट कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, आईटी, रियल्टी, धातु, तेल और गैस, टीईसीके, पीएसयू और बैंकिंग क्षेत्रों में आयी। आज ऑटो क्षेत्र अकेला हल्की मजबूती पर रहा।
घरेलू रेटिंग एजेंसी द्वारा बिनानी सीमेंट की रेटिंग में सुधार किया गया है। बिनानी सीमेंट को मारीशस सरकार से वहां सीमेंट उत्पादन संयंत्र स्थापित करने के लिए सैद्धांतिक अनुमति मिल गयी है। ऐसी सकारात्मक खबरों के बीच इसके शेयर भाव में तेजी का रुख देखा गया।