शेयर मंथन में खोजें

बजाज के दोपहिया वाहनों की बिक्री 37% घटी

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो के दोपहिया वाहनों की बिक्री में नवंबर महीने में 37% की गिरावट दर्ज की गयी है। पिछले साल नवंबर के 2,11,600 इकाइयों के मुकाबले कंपनी पिछले महीने 1,31,681 इकाइयां ही बेच सकी है।

बजाज ऑटो की कुल बिक्री (दोपहिया और तिपहिया मिला कर) में 32% की गिरावट दर्ज की गयी है और यह पिछले साल नवंबर के 2,35,797 इकाइयों की तुलना में घट कर 1,59,747 रह गयी है, हालांकि कंपनी की तिपहिया वाहनों की बिक्री नवंबर 2008 में 13% बढ़ी है। बीएसई में दिन के कारोबार में 316 रुपये के उच्चतम स्तर को छूने के बाद इस वाहन निर्माता कंपनी के शेयर दोपहर 1.50 बजे 1.6% की बढ़त के साथ 309.05 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!