शेयर मंथन में खोजें

बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़ी कंपनियों में मजबूती

बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़े क्षेत्र के लिए जल्दी ही आर्थिक पैकेज की घोषणा किये जाने की संभावनाओं के बीच शेयर बाजारों में आज के कारोबार में इस क्षेत्र की कंपनियों में तेजी का रुख दिख रहा है। बीएसई में दोपहर 12.25 बजे जीएमआर इन्फ्रा में 4.2%, बीएसईएल इन्फ्रा में 2.7% और रिलायंस इन्फ्रा में 1.6% की मजबूती है। 

ऐसी खबरें हैं कि सरकार बुनियादी ढांचा क्षेत्रों के विकास के लिए 50,000 करोड़ रुपये के फंड की व्यवस्था करने पर विचार कर रही है। साथ ही साथ ऐसी संभावनाएं भी व्यक्त की जा रही हैं कि बुनियादी ढांचे में निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार एक्सटर्नल कॉमर्शियल बॉरोइंग्स (ईसीबी) से संबंधित नियमों में ढील दे सकती है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख