सरकार द्वारा वाणिज्यिक वाहनों के उत्पाद शुल्क में कटौती पर विचार किये जाने की खबरों के बीच आज भारतीय शेयर बाजारों में वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनियों के शेयरों में मजबूती देखी जा रही है। बीएसई में 11.45 बजे अशोक लिलैंड के शेयरों में 2.91% और टाटा मोटर्स के शेयरों में 3.23% की बढ़त है। महिंद्रा एंड महिद्रा के शेयर भी 1.8% की मजबूती पर हैं। इस क्षेत्र की अन्य कंपनियों पर भी इस मजबूती का असर पड़ता दिख रहा है। इस समय आयशर मोटर्स में 2.9% और एस्कॉर्ट्स में 1.6% की बढ़त है। ऑटो क्षेत्र को कल-पुर्जे मुहैया कराने वाली कंपनियां भी मजबूती दर्ज करने में कामयाब रही हैं। एमरा राजा बैटरी में 4.27%, बोस लिमिटेड में 2.21% और व्हील्स इंडिया में करीब 18% की बढ़त है। हालांकि महिंद्रा फोर्जिंग्स करीब 6% की गिरावट पर है।
अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।
हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए।