शेयर मंथन में खोजें

News

Select a news topic from the list below, then select a news article to read.

लंबी अवधि में अच्छे नतीजे दे सकता है होटल क्षेत्र: सेंट्रम

सेंट्रम ब्रोकिंग फर्म ने कहा है कि हालांकि मध्यम अवधि के निवेश के लिहाज से होटल क्षेत्र चुनौतियों भरा है, लेकिन लंबी अवधि में यह अच्छे नतीजे दे सकता है। 

एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख

हालांकि गुरुवार को यूरोप और अमेरिका के प्रमुख शेयर बाजारों में गिरावट रही, लेकिन सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक में तेजी का सिलसिला जारी रहा, हालांकि इसमें 0.84% की मामूली बढ़त दर्ज हुई। सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम्स सूचकांक में 1.65% की मजबूती रही, जबकि हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 2.49% की बढ़त दर्ज की गयी।

सरकारी तेल कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रुख

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संभावित कटौती की खबरों के बीच शेयर बाजारों में सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रुख देखा जा रहा है। बीएसई में दोपहर 1.35 बजे हिंदुस्तान पेट्रोलियम में 6.1%, भारत पेट्रोलियम में 4.1% और इंडियन ऑयल में 4.9% की कमजोरी देखी गयी। इस साल जुलाई महीने के मध्य में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 147 डॉलर प्रति बैरल के उच्चतम स्तर तक पहुंच गयी थी।

अरबिंदो फार्मा की दवाओं को अस्थायी स्वीकृति

अरबिंदो फार्मा को अपनी दो जेनेरिक दवाओं के लिए अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएस एफडीए) की ओर से अस्थायी स्वीकृति मिल गयी है। इसके साथ ही अब अरबिंदो फार्मा की कुल 85 दवाओं को अमेरिकी एफडीए की स्वीकृति हासिल हो चुकी है। इनमें से 61 दवाओं को अंतिम स्वीकृति और 24 दवाओं को अस्थायी स्वीकृति मिली है। अरबिंदो फार्मा का शेयर भाव आज बीएसई में 113.95 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद 11.20 बजे 3.7% की बढ़त के साथ 112.50 रुपये पर था।

सेंसेक्स 9,000 के नीचे फिसला

2.24: भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट बढ़ गयी है और सेंसेक्स 9,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया है। इस समय यह 256 अंक नीचे 8,974 पर है, जबकि निफ्टी 74 अंकों की गिरावट के साथ 2,714 पर है। बीएसई स्मॉलकैप लगभग सपाट है। सीएनएक्स मिडकैप में 1% से अधिक कमजोरी है। बीएसई ऑटो सूचकांक को छोड़ कर बाकी सभी सूचकांकों में गिरावट है। आईटी सूचकांक में 4% से अधिक गिरावट है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, तेल-गैस, धातु और टीईसीके सूचकांकों  में 3% से अधिक कमजोरी है। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख