शेयर मंथन में खोजें

गेहूं की खपत में कमी आने का अनुमान : आईजीसी

अंतरराष्ट्रीय खाद्यान्न परिषद ने वैश्विक आर्थिक मंदी के कारण विकासशील देशों में विशेष रूप से एशियाई देशों में गेहूं की खपत में कमी आने का अनुमान लगाया है। आईजीसी (इंटरनेशनल ग्रेन काउंसिल) की ओर से जारी अपनी रिपोर्ट में एशियाई और उप-सहारा देशों के बारे में कहा गया है कि कठिन वित्तीय और मौद्रिक स्थितियों की वजह से अनाज की खपत घट सकती है।

गौरतलब है कि आईजीसी ने वर्ष 2008-09 के लिए दुनिया भर में गेहूं का खपत का अनुमान 10 लाख टन घटाकर 65 करोड़ टन कर दिया है। हालांकि यह आंकड़ा पिछले साल के 61.4 करोड़ टन के आंकड़े से अधिक है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चारे के रूप में गेहूं का इस्तेमाल बढ़ कर 11.9 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया जो पिछले सत्र की तुलना में 3 करोड़ टन अधिक है। वहीं यूरोप और उत्तरी अमेरिका में निम्नस्तरीय गेहूं की आपूर्ति बढ़ने से चारे के तौर पर गेहूं की खपत में और बढ़ोतरी होगी। विश्व में गेहूं की आधी से ज्यादा खपत विकासशील देशों में ब्रेड, पास्ता और बेकरी उत्पादों के बनाने में होती है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख