शेयर मंथन में खोजें

अंबुजा सीमेंट का शिपमेंट 8.8% बढ़ा

भारत की दिग्गज सीमेंट निर्माता कंपनी अंबुजा सीमेंट के शिपमेंट में नवंबर महीने में 8.8% की बढ़ोतरी हुई है। यह पिछले साल के नवंबर महीने के 13.6 लाख टन के मुकाबले बढ़ कर नवंबर 2008 में 14.8 लाख टन हो गया है।

इस दौरान कंपनी का उत्पादन 14 लाख टन से करीब 5% बढ़ कर 14.7 लाख टन हो गया। ज्ञातव्य है कि कंपनी ने कुछ ही दिनों पहले यह घोषणा की थी कि वह अपनी क्षमता में बढ़ोतरी के लिए अगले साल तक 3500 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार योजनाएँ शुरू करेगी। लेकिन इन सकारात्मक बातों के बावजूद बीएसई में 1.51 बजे कंपनी के शेयर 1.6% की गिरावट के साथ 52.50 रुपये पर चल रहे थे।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख