शेयर मंथन में खोजें

मजबूती दर्ज करने के बाद हुए एशियाई बाजार

मंगलवार की गिरावट के बाद बुधवार के कारोबार में प्रमुख एशियाई शेयर बाजार बढ़त दर्ज करने के बाद बंद हुए। एशियाई बाजारों में इस मजबूती की अगुवाई चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक ने की, जो 4% की बढ़त के बाद बंद हुआ।

 जापान के निक्केई सूचकांक में 1.79% की बढ़त दर्ज की गयी, जबकि हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 1.36% की मजबूती रही। सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स सूचकांक और इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट भी हरे निशान में बंद हुए, हालांकि इनकी बढ़त अधिक नहीं रही। लेकिन ताइवान वेटेड सूचकांक में 1.1% की गिरावट रही। दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार का सूचकांक कॉस्पी भी लाल निशान में बंद हुआ, हालांकि यह कमजोरी काफी कम थी। उधर यूरोपीय बाजारों में बुधवार के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई। भारतीय समयानुसार दोपहर 3.40 बजे एफटीएसई 100, कैक 40 और डैक्स सूचकांक में 1-2% की गिरावट है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!