शेयर मंथन में खोजें

किंगफिशर को नौ विदेशी मार्गों पर उड़ान की अनुमति

किंगफिशर एयरलाइंस को नौ विदेशी हवाई मार्गों पर उड़ान भरने की अनुमति मिल है। इस खबर से किंगफिशर के शेयरों में मजबूती आ गयी है। कंपनी के शेयर बीएसई में 3.15 बजे 6.3% की वृद्धि के साथ 28.70 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई-लंदन, कोलकाता-ढाका, कोलकाता-चटगांव, मुंबई-हांगकांग, मुंबई-सिंगापुर, चेन्नई-कोलंबो, बैंगलोर-कोलंबो, बैंगलोर-बैंकॉक और मुंबई-बैंकॉक के हवाई मार्गों पर किंगफिशर एयरलाइंस को उड़ान भरने की अनुमति मिली है। किंगफिशर एयरलाइंस वर्तमान समय में केवल बंगलौर और लंदन के बीच दैनिक उड़ानें संचालित कर रही है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!