शेयर मंथन में खोजें

News

Select a news topic from the list below, then select a news article to read.

लंबी अवधि के लिए आकर्षक है रियल एस्टेटः इडेलवाइज

इडेलवाइज ने रियल एस्टेट पर अपनी ताजा रिपोर्ट में सलाह दी है कि निवेशकों को डीएलएफ में अपना निवेश घटाना चाहिए। लेकिन साथ ही इसने ऑर्बिट कॉर्पोरेशन में खरीदारी की सलाह भी दी है। यूनिटेक, शोभा डेवलपर्स, पूर्वांकर प्रोजेक्ट्स, इंडियाबुल्स रियल एस्टेट और अनंत राज इंडस्ट्रीज को अपनी रिपोर्ट में शामिल करने के बावजूद इडेलवाइज ने इन कंपनियों को कोई रेटिंग नहीं दी है।

भारतीय शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव

2.43: भारतीय शेयर बाजारों में आज के कारोबार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। यूरोपीय बाजारों के कमजोर खुलने के बाद शेयर बाजारों में इस समय गिरावट बढ़ गयी है। सेंसेक्स 108 अंकों की गिरावट के साथ 8,631 पर है, जबकि निफ्टी 39 अंक नीचे 2,619 पर है। बीएसई आईटी सूचकांक में करीब 4% की गिरावट है। टीईसीके सूचकांक 3.32% नीचे चल रहा है। धातु सूचकांक में 2.1% की मजबूती है। रियल्टी सूचकांक में 1.56% और बैंकिंग सूचकांक में 1.3% की बढ़त है। टाटा स्टील में 8.1%, जयप्रकाश एसोसिएट्स में 4.7%, एसबीआई में 4.2%,मारुति सुजुकी में 3.12% और डीएलएफ में 3% की बढ़त है। विप्रो में 5.8%, इन्फोसिस में 4.74% और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में 3.8% की गिरावट है। रिलायंस कम्युनिकेशंस, ओएनजीसी, सत्यम कंप्यूटर्स और भारती एयरटेल में 2.5% से अधिक कमजोरी है।

राहत योजना की आहट

राजीव रंजन झा

वित्त मंत्रालय की बागडोर संभालने के बाद कल प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पहली महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक के बाद भले ही तुरंत कोई फैसला नहीं लिया गया, लेकिन यह उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही, शायद अगले हफ्ते की शुरुआत में ही सरकार की ओर से कुछ बड़े कदम उठाये जा सकते हैं। सूत्रों के हवाले से जो खबरें मीडिया ने छापी हैं, उनके मुताबिक बुनियादी ढाँचा क्षेत्र के लिए एक खास फंड बना कर 50,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि उपलब्ध करायी जायेगी। निर्यातकों के लिए सस्ता कर्ज उपलब्ध कराया जायेगा, खास कर कपड़ा, हस्तशिल्प (हैंडीक्राफ्ट) और चमड़ा उत्पादों के निर्यातकों पर ज्यादा ध्यान रहेगा। इसी तरह सस्ते घरों के लिए कर्ज पर भी राहत दी जायेगी और संभवतः 10 लाख रुपये तक के घर कर्ज को ज्यादा सस्ता बनाया जायेगा।

आज बाजार मजबूत रहने की उम्मीद

संदीप शेनॉय, पिंक रिसर्च

आज अंतरराष्ट्रीय संकेत ठीक-ठाक दिख रहे हैं। साथ ही कल के कारोबारी सत्र के दूसरे हिस्से में हमारे शेयर बाजार वापस संभले थे। इसलिए आज के बारे में मेरा मानना है कि हमारे बाजारों की ठीक-ठाक शुरुआत होगी। आज बाजार का रुझान ऊपर की ओर रहने की ज्यादा संभावना है और बाद में धीरे-धीरे बाजार की मजबूती बढ़ भी सकती है।

यूरोप-अमेरिका में मजबूती, एशिया में हरियाली

तीन दिग्गज ऑटो निर्माताओं फोर्ड, जनरल मोटर्स और क्रिसलर द्वारा कांग्रेस के सामने अपनी योजनाएं रखने की तैयारी के बीच फोर्ड के अध्यक्ष के इस बयान से अमेरिकी शेयर बाजारों को सांत्वना मिली कि उसके पास साल 2009 तक के लिए पर्याप्त नकदी है और हो सकता है कि उसे सरकारी सहायता की जरूरत न भी पड़े। दूसरी ओर जनरल इलेक्ट्रिक द्वारा लाभांश दिये जाने की उम्मीद की घोषणा ने भी बाजार को सहारा दिया।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख