शेयर मंथन में खोजें

नागार्जुना कंस्ट्रक्शंस को 484 करोड़ रुपये के छः ठेके

नागार्जुना कंस्ट्रक्शंस कंपनी लिमिटेड को 484 करोड़ रुपये मूल्य के छः नये ठेके मिले हैं। हैदराबाद के गोल्डन जुबली होटल्स की ओर कंपनी को 121 करोड़ का ठेका मिला है, जिसके अंतर्गत कंपनी को 15 महीने में 5 स्टार डीलक्स होटल बनाने हैं। 

कंपनी को पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लि. इंदौर की ओर से 111 करोड़ रुपये का ठेका हासिल हुआ है। इसके अलावा एनआईआईटी अगरतला की ओर से 99 करोड़ रुपये का, योगी येमना विश्वविद्यालय कडप्पा की ओर से 72 करोड़ रुपये का, प्रोजेक्ट सीबर्ड नयी दिल्ली की ओर से 45 करोड़ रुपये का और लर्निंग पैनोरमा फाउंडेशन मुंबई की ओर से 36 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। लेकिन इस सकारात्मक खबर के बावजूद बीएसई में 3.22 बजे कंपनी के शेयर 3.44% की गिरावट पर चल रहे थे।  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!