शेयर मंथन में खोजें

News

Select a news topic from the list below, then select a news article to read.

दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत से शेयर बाजार में लौटेगा भरोसा: मोतीलाल ओसवाल

शेयर बाजार में करीब 5 महीने से बने दबाव के बीच दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत राहत साबित हो सकती है। ब्रोकर एवं शोध-परामर्श सेवाएँ देने वाली कंपनी मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि भाजपा ने दिल्ली के हालिया विधानसभा चुनाव में जो सफलता हासिल की है, वह न केवल पार्टी के लिए एक मील का पत्थर है, बल्कि शेयर बाजार के लिए भी स्थिरता ला सकती है।

पैन कार्ड से जुड़ी ये गलती न करें, लग सकता है 10,000 रुपये का जुर्माना

पैन कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है, जिसके जरिये आयकर विभाग आपकी आय और वित्तीय लेन-देन पर नजर रखता है। लेकिन, पैन कार्ड से जुड़ी कुछ गलतियाँ मुश्किल में डाल देती हैं। इसलिये इससे जुड़ी सावधानियों के बारे में जानना जरूरी है।

डिजिटल भुगतान को सुरक्षित बना सकता है आरबीआई का ये कदम, बदलेगा बैंकों की वेबसाइट का नाम

देश में डिजिटल भुगतान के मामलों में बढ़ती धोखाधड़ी से निपटने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐलान किया है। केंद्रीय बैंक जल्द ही बैंक डॉट इन (bank.in) और फिन डॉट इन (fin.in) के दो डोमेन की शुरुआत करेगा।

शेयर बाजार की शी वुल्फ और ऑप्शन क्वीन अस्मिता अब नहीं दे पायेंगी स्टॉक टिप्स, सेबी ने लगाया बैन

सोशल मीडिया पर शेयर बाजार में निवेश के लिए लुभाने वालों के खिलाफ बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) सख्त है। बिना पंजीकरण के शेयर बाजार पर टिप्स देने वाले फिनफ्लूएंसरों को लेकर हाल में सेबी ने कुछ निर्देश जारी किये थे। इसके बावजूद ऐसे लोगों की दुकान बदस्तूर जारी है।

आरबीआई की दरों में कटौती क्या बस 1 बार का उपहार है?

भले ही बाजार की आशाओं को पूरा करते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी इस नीतिगत समीक्षा में दरों में कटौती कर दी है, पर उसकी टिप्पणियों और अर्थव्यवस्था के विभिन्न पहलुओं को देखते हुए काफी विशेषज्ञों का कहना है कि यह इस समय केवल 1 बार का उपहार हो सकता है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख