शेयर मंथन में खोजें

News

Select a news topic from the list below, then select a news article to read.

पावर मैक को 724 करोड़ रुपये का कुल ऑर्डर मिला

पावर मैक को 724 करोड़ रुपये का कुल ऑर्डर मिला है। रायचूर पावर कॉरपोरेशन से Yeramarus थर्मल पावर स्टेशन के रखरखाव के लिए ऑर्डर मिला है।

 

कंपनी को 158.67 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी के 800 मेगा वाट की 2 इकाईयां हैं जिसके रख-रखाव के लिए ऑर्डर मिला है। वहीं मध्य प्रदेश स्टेट माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड से भी 565.23 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर 3 साल के लिए मिला है। सैंड माइनिंग के लिए यह ऑर्डर मिला है। कंपनी के ऊपर माइन्स विकसित करने के अलावा उसे संचालित करने की भी जिम्मेदारी होगी। यह माइन्स नर्मदापुरम-2 इलाके में स्थित है। इस प्रोजेक्ट को स्पेशल परपस व्हीकल यानी एसपीवी (SPV) के जरिए पूरा किया जाएगा। आपको बता दें कि पावर मैक प्रोजेक्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर-कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की नामी कंपनी है। कंपनी का मुख्यालय हैदराबाद में है। कंपनी का गठन 1999 में किया गया था। इसके लिए खास तौर पर एक SPV का गठन किया जाएगा। पावर मैक का शेयर 0.20% चढ़ कर 3,949.85 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 24 अगस्त 2023)

कोफोर्ज, आरबीएल बैंक सहित मणप्पुरम फाइनेंस के शेयरों में कई बड़े सौदे

साप्ताहिक निपटान के दिन बाजार में कई बड़े ब्लॉक डील देखने को मिले। कुछ कंपनियों के शेयरों में प्रोमोटर के हिस्सा बिक्री की खबरें थीं, तो कुछ कंपनियों के शेयरों में प्री-ओपन के दौरान तो कुछ में बाजार खुलने के
बाद बड़े सौदे देखने को मिले।

जायडस लाइफसाइंसेज को यूएसएफडीए से इंजेक्शन के लिए अंतिम मंजूरी मिली

जायडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यूएसएफडीए (USFDA) से इंजेक्शन के लिए अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को यह मंजूरी जिंक सल्फेट इंजेक्शन के लिए मिली है।

लिंडे इंडिया को आईओसी से एयर सेपरेशन इकाई (ASU) लगाने के लिए एलओए (LOA) मिला

लिंडे इंडिया को सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनी आईओसी (IOC) यानी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस यानी एलओए (LOA) मिला है। कंपनी को एलओए जॉब वर्क कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

जेबी केमिकल को यूएसएफडीए से दवा की बिक्री के लिए मंजूरी मिली

फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी जेबी (JB) केमिकल्स ऐंड फार्मास्यूटिकल्स को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा की बिक्री के लिए मंजूरी मिली है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख