शेयर मंथन में खोजें

जेबी केमिकल को यूएसएफडीए से दवा की बिक्री के लिए मंजूरी मिली

फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी जेबी (JB) केमिकल्स ऐंड फार्मास्यूटिकल्स को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा की बिक्री के लिए मंजूरी मिली है।

 कंपनी को अमेरिकी बाजार में मूड डिसऑर्डर के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली जेनरिक दवा की बिक्री के लिए मंजूरी मिली है। कंपनी को दवा की अर्जी को यूएसएफडीए से मंजूरी मिली है। यह दवा डोक्सेपिन हाइड्रोक्लोराइड (Doxepin Hydrochloride) है जिसका इस्तेमाल डिप्रेशन के इलाज में किया जाता है। यह दवा 10 एमजी (MG), 25 एमजी, 50 एमजी, 75 एमजी और 100 एमजी की क्षमता में उपलब्ध होगा। यह फाइजर की जेनरिक दवा Sinequan के समान है जिसका इस्तेमाल बेचैनी (Anxiety), डिप्रेशन के अलावा दूसरे साइकोन्यूरोसिस से जुड़े लक्षणों के इलाज में किया जाता है। गुजरात के पनोली प्लांट में दवा का उत्पादन होगा। इस दवा का अमेरिकी बाजार में सालाना 2.39 करोड़ डॉलर का कारोबार है। जेबी केमिकल ऐंड फार्मा का शेयर 4.71% चढ़ कर 2,775 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।  

(शेयर मंथन, 23 अगस्त 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख