शेयर मंथन में खोजें

लिंडे इंडिया को आईओसी से एयर सेपरेशन इकाई (ASU) लगाने के लिए एलओए (LOA) मिला

लिंडे इंडिया को सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनी आईओसी (IOC) यानी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस यानी एलओए (LOA) मिला है। कंपनी को एलओए जॉब वर्क कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

 कंपनी को एयर सेपरेशन इकाई (ASU) लगाने के लिए एलओए मिला है। यह इकाई वैसी जगह पर लगाना है जिसका लाइसेंस आईओसीएल (IOCL) के पास है। यह एयर सेपरेशन इकाई आईओसीएल (IOCL) के पानीपत रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स में लगाना है। इस इकाई से आईओसीएल (IOCL) के पानीपत रिफाइनरी एक्सपैंशन प्रोजेक्ट (p25) को इंस्ट्रूमेंट एयर, प्लांट एयर, प्लांट एयर और क्रायोजेनिक नाइट्रोजन की आपूर्ति करना है। इस इकाई के निर्माण और प्रदर्शन की जांच के बाद लिंडे इंडिया आईओसीएल के साथ एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करेगी। इस करार के तहत पहली डिलीवरी तारीख के बाद इकाई के संचालन और रख-रखाव के लिए 20 साल का समझौता किया जाएगा। लिंडे इंडिया को उम्मीद है कि इस प्रोजेक्ट्स की फंडिंग के लिए रकम अपने फंड और आंतरिक फंड से जुटा लेगी। लिंडे इंडिया का शेयर 2.73% चढ़ कर 5,923 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ, वहीं आईओसी (IOC) का शेयर 0.60% चढ़ कर 91.30 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 23 अगस्त 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख