शेयर मंथन में खोजें

ब्याज दरों में कटौती बाजार के लिए हितकर : पी के अग्रवाल (P K Agarwal)

मुझे लगता है कि भारतीय शेयर बाजार में लंबी अवधि के निवेश के लिहाज से माहौल अच्छा है, लेकिन सुधारों की धीमी चाल बाजार के लिए चिंता की बात है। 

समस्याओं से निपटने के लिए नये विचारों और तरीकों का ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। कई क्षेत्रों में यूपीए सरकार की नीतियों का ही अनुसरण किया जा रहा है, जिनमें गार (GAAR) आदि शामिल हैं। अगर हमें बीते समय की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करना है तो सरकार को पहले की तुलना में अलग तरीके से काम करना होगा। कच्चे तेल एवं कमोडिटी की कम कीमतें और कम होती महँगाई दर बाजार के लिए सकारात्मक पहलू हैं। ब्याज दरों में कटौती का माहौल भी बाजार के लिए हितकर है। पी के अग्रवाल, सीईओ, पर्पललाइन इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स (P.K Agarwal, CEO, Purpleline Investment Advisors) 

(शेयर मंथन, 09 जनवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख