शेयर मंथन में खोजें

वैश्विक बाजारों की तुलना में भारत का प्रदर्शन बेहतर : सुरेंद्र कुमार गोयल (Surendra Kumar Goyal)

ऊँची ब्याज दरों के बावजूद भारतीय शेयर बाजार में अच्छी मजबूती दिख रही है।

नये कैलेंडर वर्ष में ब्याज दरें कम होने की उम्मीद है। कच्चा तेल भी पाँच साल के निचले स्तर पर है और सरकार नियमित तौर पर सुधारों की गाड़ी आगे बढ़ा रही है। कम महँगाई दर, कच्चे तेल की कीमतों में कमी, आने वाले दिनों में ब्याज दरों में कटौती और सरकार के सुधारवादी एजेंडे की वजह से भारतीय शेयर बाजार मौजूदा स्तरों से बहुत ऊपर जा सकता है। मुझे उम्मीद है कि हम वैश्विक शेयर बाजारों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करते रहेंगे। हालाँकि रूस और यूक्रेन के संकट से वैश्विक शेयर बाजारों में अस्थिरता आ सकती है। मगर कच्चे तेल की कीमतों में कमी हमारे शेयर बाजार का सबसे बड़ा सकारात्मक पहलू है। सुरेंद्र कुमार गोयल, निदेशक, बोनांजा पोर्टफोलिओ (Surendra Kumar Goyal, Director, Bonanza Portfolio)

(शेयर मंथन, 09 जनवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख