शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें शक्ति पंप्स शेयरों का विश्लेषण, क्या यह स्टॉक निवेशकों को पैसा दिलाएगा?

सुधीर जानना चाहते हैं कि उन्हें शक्ति पंप्स (Shakti Pumps) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि शक्ति पंप्स हाल के महीनों में लगातार दबाव में दिख रहा है, जिससे कई निवेशक दुविधा में हैं कि क्या करना चाहिए। शक्ति पंप्स मौजूदा समय में एक तकनीकी तौर पर कमजोर और फंडामेंटल तौर पर अनिश्चित स्टेज से गुजर रहा है। बाउंस आने की संभावना है, लेकिन सस्टेनेबल ट्रेंड तभी बनेगा जब कैपिटल गुड्स साइकिल की वापसी के संकेत मिलने शुरू होंगे। सरकारी ऑर्डर्स पर निर्भरता भी इसके रेवेन्यू की स्थिरता को प्रभावित करती है। इसलिए वर्तमान में इसमें आक्रामक नए निवेश या तेज़ी की उम्मीद रखना जोखिम भरा है। लंबी अवधि के निवेशक धैर्य रख सकते हैं, लेकिन ट्रेंड बदलने के स्पष्ट संकेत दिखने तक सतर्क रहना आवश्यक है।


(शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!