शेयर मंथन में खोजें

एक्सपर्ट से जानिए टोरेंट फार्मा शेयरों में निवेशकों को क्या करना चाहिए?

आर के शुक्ला जानना चाहते हैं कि उन्हें टोरेंट फार्मा (Torrent Pharma) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि टोरेंट फार्मा के मामले में सबसे बड़ी चिंता इसका वैल्यूएशन है। मौजूदा स्तरों पर यह स्टॉक करीब 60 के पी/ई मल्टीपल पर ट्रेड कर रहा है, जो साफ तौर पर महंगा कहा जा सकता है। हालांकि, फार्मा इंडेक्स एक नई रैली के लिए तैयार होता हुआ दिख रहा है और इसी वजह से टोरेंट फार्मा में पूरी तरह नकारात्मक रुख भी नहीं अपनाया जा सकता। लेकिन इस स्टॉक को फंडामेंटल लॉन्ग टर्म निवेश की बजाय टैक्टिकल ट्रेड की कैटेगरी में रखना ज्यादा उचित होगा। यानी इसमें छोटे-छोटे स्विंग्स और टेक्निकल मूवमेंट्स के आधार पर काम करना बेहतर रणनीति हो सकती है। 


(शेयर मंथन, 16 दिसंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!