राजू कुमार प्रसाद जानना चाहते हैं कि उन्हें टिटागढ़ रेल (Titagarh Rail) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?
बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि मौजूदा तकनीकी सेटअप को देखें तो यह स्टॉक एक बेहद महत्वपूर्ण ज़ोन में ट्रेड कर रहा है, जहां इसका मजबूत रेजिस्टेंस लगभग 760 रुपये के आसपास दिखाई देता है, जबकि नीचे की ओर 575–680 का दायरा एक मजबूत सपोर्ट ज़ोन बनाता है। यदि यह शेयर 760 के ऊपर लगातार 3 से 4 दिनों तक क्लोज देने में सफल होता है, तो इसमें 830–840 के स्तर तक जाने की संभावना बन सकती है, और आगे चलकर 860 का भी टारगेट सामने आ सकता है। वहीं, रिस्क मैनेजमेंट के लिहाज से 680 का स्तर बेहद महत्वपूर्ण है। अगर यह स्तर टूटता है, तो कमजोरी बढ़ सकती है।
हालांकि, केवल टेक्निकल ही नहीं बल्कि फंडामेंटल पहलुओं को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कंपनी को पहले बड़े ऑर्डर मिलने के कारण तेजी से ग्रोथ दिखी थी, लेकिन बाद में उन ऑर्डर्स को समय पर एक्सीक्यूट करने में चुनौतियां सामने आईं, जिससे सेल्स ग्रोथ पर असर पड़ा। इसी वजह से पहले इसका वैल्यूएशन काफी ज्यादा बढ़ गया था, जो वर्तमान स्थिति के हिसाब से पूरी तरह जायज नहीं माना जा सकता। इसलिए लॉन्ग टर्म निवेश करते समय यह समझना जरूरी है कि ऊंचे दाम पर खरीदे गए शेयरों में रिटर्न मिलने में समय लग सकता है। कुल मिलाकर, निवेशकों को तकनीकी स्तरों (760 ऊपर और 680 नीचे) पर नजर रखते हुए, साथ ही कंपनी की ग्रोथ और वैल्यूएशन को ध्यान में रखकर संतुलित निर्णय लेना चाहिए।
(शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)