शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी के लिए अहम स्तर कौन से हैं?

निफ्टी के लिए 24,500 का स्तर बेहद महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस है। अगर यह स्तर पार नहीं होता है, तो बाजार 23,500 से 24,500 के बीच कंसोलिडेशन में रह सकता है। 

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि निफ्टी  24,500 का स्तर बेहद अहम रेजिस्टेंस बन चुका है। अगर निफ्टी इस स्तर को निर्णायक रूप से पार नहीं कर पाता तो आने वाले समय में 24,500 से 23,500 के बीच एक बड़ा कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है। उनका मानना है कि फिलहाल बाजार में घबराने जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन तेजी के अगले चरण के लिए 24,500 के ऊपर मजबूत क्लोजिंग जरूरी होगी। यदि यह स्तर पार होता है तो 25,000 और उससे ऊपर की दिशा खुल सकती है। दूसरी ओर अगर कमजोरी आती है तो 23,500 तक का कूल ऑफ सामान्य माना जाएगा।

(शेयर मंथन, 12 मई 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख