शेयर मंथन में खोजें

एक्सपर्ट से जानिए 10 साल के लिए कैसा रहेगा आईटीसी होटल्स शेयरों में दांव?

नीरज त्रिपाठी जानना चाहते हैं कि उन्हें आईटीसी होटल्स (ITC Hotels) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि आने वाले वर्षों में भारत में पर्यटन, बिजनेस ट्रैवल और प्रीमियम कंजम्पशन तेजी से बढ़ने वाला है, जिसका सीधा फायदा होटल कंपनियों को मिलेगा। इसी वजह से अगर कोई निवेशक 10 साल जैसे लंबे नजरिए से देख रहा है, तो आईटीसी होटल्स एक मजबूत विकल्प बन सकता है। फिलहाल इस सेक्टर में लंबी अवधि के लिए काफी संभावनाएं दिखाई दे रही हैं और अच्छी कंपनियां भविष्य में शानदार प्रदर्शन कर सकती हैं।

भारत में होटल इंडस्ट्री तेजी से विस्तार कर रही है। जयपुर और उदयपुर जैसे बड़े टूरिस्ट डेस्टिनेशंस में हर बड़ी होटल चेन अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही है। इससे यह साफ संकेत मिलता है कि आने वाले समय में लग्जरी और प्रीमियम होटल्स की मांग और बढ़ सकती है। इसी संदर्भ में EIH Limited का भी जिक्र किया गया, जिसकी राजविलास जैसी प्रॉपर्टी को काफी मजबूत माना जाता है। इसके अलावा लेमन ट्री होटल्स और इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड जैसी कंपनियों को भी होटल सेक्टर में मजबूत खिलाड़ी माना जा रहा है।

हालांकिहोटल सेक्टर में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है, लेकिन बढ़ती आय, घरेलू पर्यटन और कंजम्पशन ग्रोथ इस इंडस्ट्री को लंबे समय तक सपोर्ट कर सकती है। पिछले कुछ समय में होटल शेयरों में अच्छा प्रदर्शन देखने के बाद हल्का करेक्शन जरूर आया है, लेकिन इसे लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अवसर के रूप में देखा जा रहा है। कुल मिलाकर, यदि निवेशक धैर्य के साथ 10 साल का नजरिया रखते हैं, तो होटल सेक्टर और खासकर आईटीसी होटल्स जैसे शेयर भविष्य में बेहतर रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं।

(शेयर मंथन, 14 मई 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख