शेयर मंथन में खोजें

सलाह

निफ्टी ने फिर छुआ 25000 का आंकड़ा, क्या अब गिरावट पर खरीदारी करनी चाहिए? जानें विशेषज्ञ की राय

बाजार की चाल को देखते हुए यह साफ है कि 25,000 के स्तर पर पहुंचने के बावजूद निवेशकों के मन में पूरी संतुष्टि नहीं है। अभी भी 100-200 अंकों की और चाल बाकी मानी जा रही है। इस तेजी में बैंकिंग सेक्टर का योगदान अधिक रहा है, इसलिए निफ्टी आईटी और निफ्टी बैंक दोनों का अलग-अलग विश्लेषण जरूरी है। निफ्टी ने 25,000 का आंकड़ा वापस से छू लिया है तो क्या अब गिरावट पर खरीदारी का मौका होगा?

क्या आपके पास भी है बाजार स्टाइल रिटेल का शेयर, जानें एक्सपर्ट से इसका विश्लेषण

बाजार स्टाइल रिटेल का कंपनी की मौजूदा स्थिति और इसके व्यवसाय मॉडल को देखते हुए यह साफ दिखाई देता है कि इसके वैल्यूएशन अभी बहुत महंगे स्तर पर हैं। सेल्स ग्रोथ अच्छी है, लेकिन नकदी की स्थिति बहुत कमजोर है। कंपनी का मार्केट कैप लगभग 2340 करोड़ रुपये है, जबकि कैश केवल 22 करोड़ रुपये के आसपास है। कर्ज की स्थिति भी चिंताजनक है।

क्या मनाली पेट्रो शेयर में लाभ की संभावना है? विशेषज्ञ से जानिए पूरी कहानी

मनाली पेट्रो के शेयर पर आने वाले छह महीनों का दृष्टिकोण देखते हुए यह कहा जा सकता है कि इसमें 53–54 रुपये के आसपास एक मजबूत सपोर्ट स्तर बनता दिखाई देता है, जबकि ऊपर की ओर 80–82 रुपये के बीच एक रेजिस्टेंस जोन मौजूद है। क्या मनाली पेट्रो शेयर में लाभ की संभावना है? 

टैरिफ संबंधी चिंताओं के बीच बैंक ऑफ इंडिया म्यूचुअल फंड की निवेश रणनीति क्या है?

भारतीय शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड उद्योग इस समय कई तरह की चुनौतियों और अवसरों से गुजर रहा है। राजनीतिक स्थिति, वैश्विक अस्थिरता और तेल की कीमतों जैसे कारक निवेश प्रवाह को प्रभावित कर रहे हैं। पिछले कुछ समय में बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, लेकिन लंबी अवधि के नजरिए से भारत की ताकत और संभावनाएं स्पष्ट रूप से दिखाई देती हैं। जानें टैरिफ की चिंताओं के बीच निवेश रणनीति बैंक ऑफ इंडिया म्यूचुअल फंड के सीईओ मोहित भाटिया के साथ.

आईटी शेयरों में निवेशकों को आगे क्या करना चाहिए? कब मिलेंगे निवेश के अवसर?

आईटी सेक्टर में इस समय निवेशकों को “वेट एंड वॉच” की स्थिति अपनानी चाहिए। इंफोसिस और टीसीएस जैसी बड़ी कंपनियां भी मौजूदा हालात में तुरंत इस गिरावट के साइकल से बाहर नहीं निकल पाएंगी। जब भी सेक्टर में समस्याएं शुरू होती हैं, तो उन्हें स्थिर होने में समय लगता है। आईटी शेयरों में निवेशकों को आगे क्या करना चाहिए? जानें बाजार विश्लेषक का क्या कहना है?

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख