शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी 8,000 के ऊपर निकले तो लौटेगी तेजी

manas jaiswalमानस जायसवाल, तकनीकी विश्लेषक

अब तक निफ्टी साप्ताहिक चार्ट में निचले शिखर और निचली तलहटियाँ बना रहा है। लेकिन मुझे लगता है कि इसे जल्द ही 7,500-7,400 के आसपास समर्थन मिल जायेगा और जब निफ्टी 8000 के स्तर को पार कर ले तो फिर से तेजी का दौर लौटने की उम्मीद की जा सकती है।

मुझे लगता है कि वर्ष 2016 में निफ्टी एक बार फिर 9,100 के स्तर को छुएगा। निफ्टी का 2016 का शिखर 9100-9200 के पास बनने की उम्मीद है। सेंसेक्स दिसंबर 2016 तक 30,000 पर पहुँच सकता है। निवेशकों के लिए मौजूदा नरमी खरीदारी का एक अच्छा अवसर है। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख