शेयर मंथन में खोजें

बीते साल से बेहतर रहेगा 2016

neeraj dewanनीरज दीवान, निदेशक, क्वांटम सिक्योरिटीज

छोटे-मँझोले शेयरों के लिए 2015 एक अच्छा साल था और इस साल भी ऐसा ही होने की संभावना है। दिग्गज शेयरों के लिए भी 2016 बीते वर्ष के मुकाबले बेहतर रहना चाहिए।

नये साल के लिए सकारात्मक बातों में कच्चे तेल की कीमतों का एक दशक की तलहटी पर होना, ब्याज दरों में कटौती का लाभ कॉर्पोरेट को मिलना शुरू होना, सड़कों के लिए सरकारी ठेकों में वृद्धि और यात्री कारों की बिक्री में वृद्धि आदि से आर्थिक सुधार के संकेत मिलना शामिल है। चिंता की बात यह है कि सरकार जीएसटी और भूमि अधिग्रहण विधेयक पारित नहीं करा पा रही है। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!