शेयर मंथन में खोजें

बिना कारण निराशा है बाजार में

राजेश सतपुते, रिसर्च प्रमुख, मंगल केशव सिक्योरिटीज

निफ्टी 50 में अभी जो नरमी है, वह इसे अधिक से अधिक 7,200 के निचले स्तर की ओर ला सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह नरमी कई महत्वपूर्ण अग्रणी शेयरों में खरीदारी के अच्छे अवसर उपलब्ध करायेगी।

मुझे 2016 में मजबूत तेजी आने की उम्मीद है, जिसमें निफ्टी 9140 अंक के पिछले शिखर को छू सकता है। बाजार में बिना किसी कारण के बहुत निराशा का वातावरण है, जो लंबी अवधि के निवेशकों के लिए रुझान के विपरीत जा कर खरीद करने का अच्छा अवसर उपलब्ध करा रहा है। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!