शेयर मंथन में खोजें

जनवरी 2016

सेंसेक्स 2025 तक 90,000 पर!

vivek negiविवेक नेगी, निदेशक, फिनेथिक वेल्थ सर्विसेज

सरकार ने जो अब तक जो कदम उठाये हैं, उनका असर 2017 से दिखना शुरू हो जायेगा। साल 2016 के अंत तक सेंसेक्स 34,000 पर पहुँचने की उम्मीद है।

भारतीय बाजार की रीरेटिंग संभव

vk sharmaविनोद शर्मा, एचडीएफसी सिक्योरिटीज

मुझे उम्मीद है कि अगली तिमाही के बाद आर्थिक विकास दर में सुधार होगा। हाल के आँकड़े अच्छे रहे हैं। विकास दर और कंपनियों की आय में वृद्धि दिखने पर भारतीय बाजार की रीरेटिंग हो जायेगी।

वैश्विक बाजारों की चाल को लेकर चिंता

vinay gupta trustlineविनय गुप्ता, निदेशक, ट्रस्टलाइन सिक्योरिटीज

मैं भारत के बारे में बहुत नकारात्मक नहीं हूँ, फिर भी वैश्विक बाजारों, खास कर चीन और यूरो जोन में गड़बड़ी आने से भारत पर भी असर पड़ेगा।

घरेलू माँग उभरने से आयेगी बाजार में तेजी

vijay chopraविजय चोपड़ा, एमडी, इनोच वेंचर्स

भारतीय बाजार घरेलू माँग के जरिये तेजी पर रहेंगे और भारत कमोडिटी एवं कच्चे तेल की कम कीमतों से लाभान्वित होगा। सरकार को सुधार एजेंडा और व्यापार सुगमता पर जम कर काम करना चाहिए।

इस साल 12-15% की बढ़त संभव

vijay bushanविजय भूषण, पार्टनर, भारत भूषण ऐंड कंपनी

मुझे उम्मीद है कि वर्ष 2015 के नकारात्मक प्रतिफल के मुकाबले वर्ष 2016 में सूचकांकों में 12-15% की बढ़त हासिल होनी चाहिए। वर्ष 2016 के लिए जो सकारात्मक बातें दिख रही हैं।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख