शेयर मंथन में खोजें

3-4 महीनों की तेजी के बाद गिरावट

शरद अवस्थी
रिसर्च प्रमुख, एसपीए सिक्योरिटीज
मुझे शेयर बाजार में अभी अगले 3-4 महीनों के लिए एक बड़ी तेजी दिख रही है।

इसलिए सेंसेक्स 2017 में ही 30,000 को फिर से छू लेगा। निफ्टी का शिखर 10,500 के पास बन सकता है। पर वहाँ एक बुलबुले वाला मूल्यांकन बन जायेगा। इस समय ही 20-22 का मूल्यांकन चल रहा है। सेंसेक्स 28,000-30,000 की ओर जाते ही 26-28 तक का पीई हो जायेगा। वहाँ से बाजार गिरेगा। इसलिए सेंसेक्स छह महीने में 25,000 और साल भर में 19,000 पर नजर आ सकता है। इसे 40,000 तक जाने में साल 2025 और 50,000 तक जाने में साल 2030 तक का समय लग सकता है। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख