शेयर मंथन में खोजें

नोटबंदी ने रोकी विकास की गति

nipun mehtaनिपुण मेहता
संस्थापक एवं सीईओ, ब्लूओशन कैपिटल
मेरे विचार में जीडीपी और कॉर्पोरेट आमदनी पर नोटबंदी का नकारात्मक असर दो तिमाहियों तक दिखेगा।

चिंता यह है कि नोटबंदी का असर कुछ बाद तक बना रह सकता है। इसके अलावा जीएसटी लागू होने में देरी, विदेशी वित्तीय संस्थानों की अनवरत बिकवाली, वैश्विक घटना-क्रम और कमोडिटी एवं कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि भी चिंता के विषय हैं। वहीं सरकार द्वारा किये जा रहे सुधार सकारात्मक बिंदु हैं। नोटबंदी ने भारत के आर्थिक विकास की गति को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। विकसित बाजारों में वृद्धि आने के चलते उभरते बाजारों में निवेश काफी सीमित हो जायेगा। (03 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!