शेयर मंथन में खोजें

बाजार 14.5 पीई पर महँगा नहीं

pankaj pandeyपंकज पांडेय
रिटेल रिसर्च प्रमुख, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज
मेरा आकलन है कि साल 2017 के अंत तक सेंसेक्स 30,200 और निफ्टी 9,150 पर होंगे।

इस साल के दौरान निफ्टी ऊपर 9,560 के नये शिखर तक और नीचे 7,420 तक जा सकता है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मजबूत प्रदर्शन की संभावना और उसके बाद फेडरल रिजर्व की ओर से दरों में होने वाली वृद्धि, कमोडिटी की चाल में उतार-चढ़ाव और वैश्विक स्तर पर अन्य कोई बुरी घटना जैसी बातें मुख्य चिंताओं में शामिल हैं। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों की ओर से शुद्ध निवेश में बढ़ोतरी, ब्याज दरों में कमी का दौर (जो पूँजी की लागत को और कम करेगा) और बुनियादी ढाँचे एवं सुधारों पर सरकार का अधिक जोर सकारात्मक बातें हैं।
नोटबंदी ने अर्थव्यवस्था में तेजी की प्रक्रिया में बाधक के तौर पर कार्य किया। नतीजतन, हमने आय के अनुमानों को घटा दिया है और अब आकलन है कि साल 2016-17 की ईपीएस साल-दर-साल 5% की दर से बढ़ेगी। पहले हमने इसमें 16.3% बढ़त का अनुमान व्यक्त किया था। आर्थिक गतिविधियों के तलहटी छूने और स्थिर होने में 3-4 महीने का वक्त लगेगा। हमारा अनुमान है कि सेंसेक्स ईपीएस 2016-17 में 1,444 रुपये और 2017-18 में 1,830 रुपये रहेगी। विकास दर (जीडीपी) कारोबारी साल 2016-17 में 6.4% रहेगी, पर 2017-18 में वापस उछल कर 7.6% हो जाने की उम्मीद है। अतः हमें उम्मीद है कि 2017-18 में ईपीएस साल-दर-साल 26.7% की मजबूत दर से बढ़ सकती है।
मूल्यांकन के नजरिये से सेंसेक्स अभी 2017-18 की अनुमानित ईपीएस के 14.5 गुना पीई पर है, जो महँगा स्तर नहीं है। प्राप्तियों (यील्ड) के लिहाज से भी देखें तो भारतीय शेयर बाजार 7% की आकर्षक प्राप्तियाँ प्रदान कर रहा है, जबकि सरकारी बॉन्डों से 6.5% प्राप्त हो रहा है। यह स्थिति बाजार में गिरावट की संभावना को सीमित करती है। साथ ही पिछले कुछ महीनों के दौरान म्यूचुअल फंडों में आने वाला रिकॉर्ड निवेश एफआईआई की बिकवाली के खिलाफ सहारे के तौर पर काम करेगा। इसके चलते बुरे समय में बाजारों को एक मजबूत आधार मिलेगा। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख