शेयर मंथन में खोजें

पावर (Power) क्षेत्र ने किया दोपहर बाद के कारोबार में कमजोर

यूरोपीय शेयर बाजारों से मिल रहे मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट बढ़ गयी है।

यूरोपीय शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख है। भारतीय समयानुसार दोपहर 2:35 बजे फ्रांस के कैक 40 सूचकांक में 0.04% और जर्मनी के डैक्स सूचकांक में 0.25% की मजबूती है, जबकि ब्रिटेन के एफटीएसई 100 सूचकांक में 0.20% की गिरावट है।   
दोपहर 2:35 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 150 अंक की कमजोरी के साथ 17,626 पर है। निफ्टी (Nifty) 42 अंक की गिरावट के साथ 5,270 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 2.41% की कमजोरी दिख रही है। बीएसई स्मॉलकैप में 3.04% और बीएसई मिडकैप में 3.59% की तेज गिरावट है।  
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई के बैंकिंग सूचकांक को छोड़कर अन्य सभी सूचकांकों में कमजोरी का रुख है। सबसे ज्यादा गिरावट पावर सूचकांक (Power Index) में दिख रही है। यह सूचकांक 4.47% नीचे है। सेंसेक्स के 22 शेयरों में कमजोरी का रुख है, जबकि 7 शेयरों में मजबूती का रुख है। सबसे ज्यादा गिरावट रिलायंस इन्फा में है। इसका शेयर 21.64% नीचे है। इन्फोसिस का शेयर सपाट है। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!