शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) गिर कर 5,253 पर, सेंसेक्स (Sensex) 183 अंक लुढ़का

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है।

बाजार के प्रमुख सूचकांक आज उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी (Nifty) 5,300 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 183 अंक यानी 1.03% की कमजोरी के साथ 17,593 पर रहा। निफ्टी 59 अंक यानी 1.11% की गिरावट के साथ 5,253 पर बंद हुआ। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 2.93% की कमजोरी रही। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 3.64% और बीएसई स्मॉलकैप में 4.30% की तेज गिरावट रही। आज के कारोबार में पावर और धातु क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।

एशियाई शेयर बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच आज सुबह भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बाजार खुलते ही निफ्टी 5,300 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे चला गया। हालाँकि कारोबार के पहले घंटे में बाजार सँभल कर हरे निशान पर चला गया। निफ्टी 5,300 के स्तर के ऊपर आ गया। कारोबार के दूसरे घंटे में सेंसेक्स 17,864 और निफ्टी 5,339 तक चढ़ गये। लेकिन कुछ ही देर के बाद बाजार एकदम सपाट हो गया। दोपहर के कारोबार में बाजार में एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव होता रहा। दोपहर बाद के कारोबार में यूरोपीय शेयर बाजारों से मिल रहे मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय बाजार में गिरावट बढ़ गयी। निफ्टी 5,300 के नीचे फिसल गया। कारोबार के अंतिम घंटे में बाजार की गिरावट और इजाफा हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 17,508 और निफ्टी 5,226 तक लुढ़क गये। कारोबार के अंतिम मिनटों में बाजार कुछ सँभला। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी 1-1% से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए।

क्षेत्रों के लिहाज से आज पावर सूचकांक में सबसे ज्यादा 4.23% की गिरावट रही। धातु को 3.87%, रियल्टी को 3.81%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को 3.57%, कैपिटल गुड्स को 2.58%, पीएसयू को 2.36%, ऑटो को 1.67%, हेल्थकेयर को 1.56%, एफएमसीजी को 1.15% और तेल-गैस को 0.91% का घाटा सहना पड़ा। टीईसीके में 0.79%, बैंकिंग में 0.46% और आईटी में 0.33% की गिरावट रही। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!