शेयर मंथन में खोजें

हिंडाल्को (Hindalco), रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) ने गिराया सेंसेक्स (Sensex) को

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries), रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra)  और टीसीएस (TCS) में सबसे ज्यादा गिरावट की वजह से आज सेंसेक्स (Sensex) में गिरावट दर्ज की गयी।

सेंसेक्स को हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने 24 अंक, रिलायंस इन्फ्रा ने 23 अंक और टीसीएस ने 22 अंक कमजोर किया। इसके अलावा बीएचईएल ने 20 अंक और एसबीआई ने भी 17 अंक कमजोर किया। सेंसेक्स के कुल 22 शेयर आज घाटे में रहे, जबकि 8 शेयर हरे निशान में रहे। चढ़ने वाले शेयरों में एचडीएफसी प्रमुख रहा। इसे एचडीएफसी ने 31 अंक की मजबूती दी।
सेंसेक्स के इन दिग्गज शेयरों का अपना नफा-नुकसान देखें, तो सबसे ज्यादा घाटे में रिलायंस इन्फ्रा का शेयर रहा। यह 123.70 रुपये यानी 18.79% की कमजोरी के साथ 534.70 रुपये पर आ गया। रिलायंस कम्युनिकेशंस को 14.32%, जयप्रकाश एसोसिएट्स को 10.68%, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को 6.17%, हीरो होंडा को 4.86%, बीएचईएल को 4.26%, टाटा स्टील को 3.39%, टाटा मोटर्स को 3.21%, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज को 2.94%, टीसीएस को 2.70%, बजाज ऑटो को 2.58%, ओएनजीसी को 2.48%, जिंदल स्टील को 2.30%, एनटीपीसी को 1.97%, एसबीआई को 1.81%, मारुति सुजुकी को 1.74%, सिप्ला को 1.73%, आईटीसी को 1.57% और लार्सन एंड टुब्रो को 1.25% का घाटा सहना पड़ा। विप्रो में 0.56%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.40% और भारती एयरटेल में 0.27% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, महिंद्रा एंड महिंद्रा को 4.06%, एचडीएफसी को 3.16% और डीएलएफ को 1.13% का फायदा हुआ। इन्फोसिस में 0.98%, एचडीएफसी बैंक में 0.89%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.84%, आईसीआईसीआई बैंक में 0.69% और टाटा पावर में 0.23% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!