शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys), एसबीआई (SBI) ने गिराया सेंसेक्स (Sensex) को

इन्फोसिस (Infosys), एसबीआई (SBI) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में सबसे ज्यादा गिरावट की वजह से आज सेंसेक्स (Sensex) में गिरावट दर्ज की गयी।

सेंसेक्स को इन्फोसिस ने 43 अंक, एसबीआई ने 33 अंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 27 अंक कमजोर किया। इसके अलावा एचडीएफसी ने 20 अंक और भारती एयरटेल ने भी 15 अंक कमजोर किया। सेंसेक्स के कुल 16 शेयर आज घाटे में रहे, जबकि 14 शेयर हरे निशान में रहे। चढ़ने वाले शेयर में आईटीसी प्रमुख रहा। इसे आईटीसी ने 13 अंक की मजबूती दी।
सेंसेक्स के इन दिग्गज शेयरों का अपना नफा-नुकसान देखें, तो सबसे ज्यादा घाटे में एसबीआई का शेयर रहा। यह 94.25 रुपये यानी 3.64% की कमजोरी के साथ 2496.65 रुपये पर आ गया। भारती एयरटेल को 2.80%, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज को 2.53%, बीएचईएल को 2.48%, इन्फोसिस को 2.27%, एचडीएफसी को 2.01%, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को 1.64%, हिंदुस्तान यूनिलीवर को 1.36%, रिलायंस इंडस्ट्रीज को 1.33% और विप्रो को 1.25% का घाटा सहना पड़ा। टीसीएस में 0.67%, सिप्ला में 0.53%, एनटीपीसी में 0.53%, ओएनजीसी में 0.36%, जिंदल स्टील में 0.27% और एचडीएफसी बैंक में 0.13% की गिरावट रही। दूसरी ओर, रिलायंस इन्फ्रा को 9.45%, जयप्रकाश एसोसिएट्स को 5.25% और टाटा मोटर्स को 2.37% का फायदा हुआ। रिलायंस कम्युनिकेशंस में 1.79%, डीएलएफ में 1.45% और  आईटीसी में 1.20% की तेजी रही। हीरो होंडा में 0.87%, लार्सन एंड टुब्रो में 0.62%, बजाज ऑटो में 0.53%, आईसीआईसीआई बैंक में 0.40%, टाटा स्टील में 0.21%, मारुति सुजुकी में 0.15% और टाटा पावर में 0.13% की मजबूती रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.03% की मजबूती के साथ सपाट रहा। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!