शेयर मंथन में खोजें

हांग कांग (Hong Kong) का हैंग सेंग (Hang Seng) 455 अंक टूटा

चीन को छोड़कर अन्य एशियाई शेयर बाजारों में आज गिरावट का रुख रहा।

आज हांग कांग (Hong Kong) के हैंग सेंग (Hang Seng) की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। फिर इस सूचकांक में लाल निशान पर ही एक सीमित दायरे में होता रहा। कारोबार के अंतिम घंटों में इस सूचकांक में गिरावट बढ़ गयी।  आखिरकार यह सूचकांक 455 अंकों यानी 1.97% की गिरावट के साथ 22,709 पर बंद हुआ। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) को 1.89%, दक्षिण कोरिया (South Korea) के कॉस्पी (Kospi) को 1.81%, सिंगापुर (Singapore) के स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) को 1.64% और इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) को 1.28% का घाटा सहना पड़ा। जापान (Japan) के निक्केई (Nikkei) में 0.11% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, चीन (China) के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite)  को 1.62% का फायदा हुआ।
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में गिरावट का रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 6:14 बजे ब्रिटेन (United Kingdom) के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.90%, फ्रांस (France) के कैक 40 (CAC 40) में 0.66% और जर्मनी (Germany) के डैक्स (DAX) में 0.33% की कमजोरी है।  (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!