शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 5889 पर, सेंसेक्स (Sensex) 43 अंक ऊपर

खुदरा क्षेत्र में विदेशी निवेश के मुद्दे पर लोकसभा में चल रही बहस के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स (Sensex) 43 अंक यानी 0.22% की मजबूती के साथ 19,348 पर रहा। निफ्टी (Nifty) 18 अंक यानी 0.31% की बढ़त के साथ 5889 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.76% की मजबूती रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.10% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.59% की बढ़त रही। आज के कारोबार में तेल-गैस और रियल्टी क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।
सुस्त वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार में उतार-चढ़ाव शुरू हो गया। हालाँकि कारोबार के पहले घंटे में बाजार की चाल में सुधार आया। लेकिन दोपहर के कारोबार में बाजार बढ़त गँवा कर लाल निशान पर चला गया। इस दौरान सेंसेक्स 19,264 और निफ्टी 5859 तक फिसल गये। यूरोपीय शेयर बाजारों की कमजोर खुलने की खबर के बीच बाजार में गिरावट कायम रही। हालाँकि यूरोपीय शेयर बाजारों के सँभलने की खबर के बाद घरेलू बाजार भी सँभल कर हरे निशान पर चला गया। कारोबार के अंतिम घंटे में सेंसेक्स 19,374 और निफ्टी 5895 तक चढ़ गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी मजबूती के साथ बंद हुए।
क्षेत्रों के लिहाज से आज तेल-गैस को सबसे ज्यादा 1.57% का फायदा हुआ। रियल्टी में 0.84%, पावर में 0.83%, बैंकिंग में 0.75%, हेल्थकेयर में 0.32%, पीएसयू में 0.27% और एफएमसीजी में 0.24% की मजबूती रही। दूसरी ओर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को 0.72% का घाटा सहना पड़ा। आईटी में 0.68%, ऑटो में 0.43%, धातु में 0.35% और टीईसीके में 0.27% की गिरावट रही। कैपिटल गुड्स 0.03% हल्की कमजोरी के साथ सपाट रहा। (शेयर मंथन, 04 दिसंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!