शेयर मंथन में खोजें

हांगकांग (Hong Kong) का हैंग सेंग (Hang Seng) 32 अंक ऊपर

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा।
आज हांगकांग (Hong Kong) के हैंग सेंग (Hang Seng) की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव शुरू हो गया। फिर कारोबार के मध्य में यह सूचकांक हरे निशान पर एक सीमित दायरे में रहा। कारोबार अंतिम घंटों में इसकी बढ़त में इजाफा हुआ। लेकिन कारोबार के अंतिम घंटे में यह एक बार फिर लाल निशान पर चला गया। हालाँकि कारोबार के अंतिम मिनटों में सँभल कर हरे निशान पर आ गया। आखिरकार यह सूचकांक 32 अंकों यानी 0.15% की मजबूती के साथ 21,800 पर बंद हुआ। चीन (China) के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) को 0.78% का फायदा हुआ। ताइवान (Taiwan) का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.02% की हल्की बढ़त के साथ सपाट रहा। दूसरी ओर, इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) को 0.76% का घाटा सहना पड़ा। जापान (Japan) के निक्केई (Nikkei) में 0.27%, दक्षिण कोरिया (South Korea) के कॉस्पी (Kospi) में 0.25% और सिंगापुर (Singapore) के स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) में 0.12% की कमजोरी रही। 
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में मिला-जुला रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे जर्मनी (Germany) के डैक्स (DAX) में 0.23% और फ्रांस (France) के कैक 40 (CAC 40) 0.75% की मजबूती है, जबकि ब्रिटेन (United Kingdom) के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.06% हल्की गिरावट है। (शेयर मंथन, 04 दिसंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!