शेयर मंथन में खोजें

एनआईआईटी टेक (NIIT Tech) के शेयर टूटे

कमजोर तिमाही नतीजों की वजह से शेयर बाजार में एनआईआईटी टेक्नोलॉजीज (NIIT Technologies) के शेयर भाव में लगातार दूसरे दिन तेज गिरावट बनी हुई है।

पिछले दो कारोबारी सत्रों में कंपनी का शेयर 17.7% तक गिर गया है। बीएसई में दोपहर 02:35 बजे यह 7.31% के नुकसान के साथ 379.30 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि कारोबारी साल 2014-15 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा घट कर 45 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 81 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 44% की गिरावट आयी है। 

इस दौरान कंपनी की कुल आय 2% बढ़ कर 332 करोड़ रुपये हो गयी है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 324 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!