शेयर मंथन में खोजें

ओएनजीसी (ONGC) के शेयर लुढ़के

शेयर बाजार में ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।

बीएसई में दोपहर 3:22 बजे यह 1.07% के नुकसान के साथ 406 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि कंपनी ने मुंबई अपतटीय पर गैस लीकेज के बारे में स्थिति स्पष्ट की है। ओएनजीसी ने ड्रीलिंग रिग उदय सागर (Uday Sagar) को सुरक्षा कारणों की वजह से बंद कर दिया है। आसपास की इकाईयों से 48 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। मदद के लिहाज से दो मल्टी सपोर्ट वेसल (एमएसवी) के साथ कुल पाँच जहाज मौके पर मौजूद है। लीकेज रोकने का काम जारी है। इसमें मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ बूट्स ऐंड कूट्स (Boots & Coots) की मदद ली जा रही है। (शेयर मंथन, 21 जुलाई 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!