शेयर मंथन में खोजें

जेके लक्ष्मी सीमेंट (JK Lakshmi Cement) के शेयर उछले

मजबूत तिमाही नतीजों की वजह से शेयर बाजार में जेके लक्ष्मी सीमेंट (JK Lakshmi Cement) के शेयर भाव में तेजी का रुख है।

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 246.50 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 10:40 बजे यह 8.59% की मजबूती के साथ 239.50 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि कारोबारी साल 2014-15 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 150% बढ़ कर 40 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 16 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी की कुल आय 31% बढ़ कर 600 करोड़ रुपये रहा है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 457 करोड़ रुपये रही थी। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!