शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 7,747 पर, सेंसेक्स (Sensex) 185 अंक चढ़ा

उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज मजबूती के साथ बंद हुए।

सकारात्मक वैश्विक संकेतों और भारतीय रुपये में मजबूती से घरेलू बाजार को बल मिला।

आज आरबीआई (RBI) की मौद्रिक समीक्षा नीति बैठक में ब्याज दरों में कोई फेरबदल नहीं किया गया। आरबीआई ने रेपो दर (Repo Rate) को 8.00% पर बरकरार रखा है। रिवर्स रेपो दर (Reverse Repo Rate) को 7.00% पर और नकद आरक्षित अनुपात (CRR) को 4% पर स्थायी रही। हालाँकि, आरबीआई ने एसएलआर (SLR) 0.50% घटा दिया है। इस कटौती के बाद एसएलआर 22.5% से घट कर 22% हो गया है। 

निफ्टी (Nifty) 7,700 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुआ। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 185 अंक यानी 0.72% की मजबूती के साथ 25,908 पर रहा। निफ्टी 63 अंक यानी 0.82% चढ़ कर 7,747 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.68% की बढ़त रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.82% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 1.12% की मजबूती रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी और ऑटो में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई। निफ्टी 7,700 के स्तर से ऊपर खुला। हालाँकि इस दौरान निफ्टी 7,700 के ऊपर-नीचे होता रहा। शुरुआती कारोबार में बाजार में एक बेहद सीमित दायरे में कारोबार जारी रहा। आरबीआई की मौद्रिक नीतिगत समीक्षा बैठक के पहले बाजार में भारी उतार-चढ़ाव नजर आया। मजबूत यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार को थोड़ा बल मिला। निफ्टी 7,700 के स्तर को एक बार फिर पार कर गया, लेकिन जल्द ही बाजार बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। निफ्टी भी इस स्तर से नीचे चला गया। इस दौरान सेंसेक्स 25,562 और निफ्टी 7,638 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। दोपहर के सत्र में जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की गिरावट कम होती चली गयी। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार हरे निशान पर लौट आया। इस दौरान बाजार ने रफ्तार पकड़ी। निफ्टी 7,700 के स्तर को पार करने में कामयाब रहा। सेंसेक्स 25,928 और निफ्टी 7,752 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 2.65% की तेजी रही। ऑटो में 2.11%, धातु में 1.33%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.99%, हेल्थकेयर में 0.58%, तेल-गैस में 0.55%, आईटी में 0.35%, एफएमसीजी में 0.31%, टीईसीके में 0.30%, बैंकिंग में 0.28% और पावर में 0.11% की मजबूती रही। दूसरी ओर, कैपिटल गुड्स में 0.15% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 05 अगस्त 2014)  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!